जर्सी पर ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो लगाकर उतरेगी इंग्लैंड टीम : ईसीबी
Updated on
03-07-2020 09:43 PM
लंदन। नस्लवाद के खिलाफ जारी अभियान का समर्थन करने के लिए इंग्लैंड टीम आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो लगाकर उतरेगी। यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने किया है। इस लोगो को जर्सी पर पहनकर उतरने का समर्थन टीम के नियमित कप्तान जो रूट और पहले टेस्ट में टीम के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने भी किया है। इससे पहले विंडीज टीम ने भी इस लोगो के साथ उतरने का फैसला किया था। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने कहा, ‘ईसीबी पूरी तरह से उस संदेश के साथ है जो ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन देता है। यह एकता और समाजिक बदलाव का संदेश बन गया है। साथ ही कहा कि समाज और खेल में नस्लवाद की कोई जगह नहीं हो सकती और हमें इसे रोकने के लिए सभी जरुरी कदम उठाने चाहिए।’ वहीं रूट ने कहा, ‘अश्वेत समुदाय के साथ समर्थन दिखाना और एकता तथा न्याय जैसे मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना काफी अहम रहता है। इंग्लैंड के खिलाड़ी और प्रबंधन इसके लिए एक साथ हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मंच को इस आंदोलन के संदेश को साझा करने में सहायता करेंगे।’ अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों हुई मौत के बाद एक बार फिर दुनिया भर में नस्लवाद के खिलाफ अभियान शुरु हुआ है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…