फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे इंग्लैंड के खिलाड़ी
Updated on
23-05-2020 05:51 PM
क्रिकेटरों ने शुरू की व्यक्तिगत ट्रेनिंग
लंदन। इंग्लैंड के खिलाड़ी जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं, जो कोरोना वायरस के कारण खाली स्टेडियम में होगी। इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने कल व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू की। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने अभ्यास की जानकारी दी। नॉटिंघमशायर के इस तेज गेंदबाज ने ट्रेंट ब्रिज पर ट्रेनिंग की। ब्रॉड ने अपने ट्रेनिंग दिन की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें उन्होंने खुद की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अपने घर में डिजिटल थर्मामीटर से तापमान ले रहे हैं जिसके बाद उन्होंने ऐप के जरिये इसका नतीजा अपलोड किया। जब वह ट्रेंट ब्रिज पर पहुंचे तो उन्हें कार पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान दिया हुआ था और वह खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत सीधे पिच पर पहुंचे। उन्हें ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलने की अनुमति नहीं थी। वह अपनी ट्रेनिंग किट के साथ पहुंचे और उन्होंने इसके बाद खुद ही गेंदबाजी शुरू की और इस वक्त सिर्फ एक फिजियो था जो कैमरामैन का भी काम कर रहा था।इस महामारी के बावजूद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित करने की योजना बना रहा है, जो पहले जून में होनी थी। इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इंग्लैंड में एक जुलाई तक मैच बंद हैं, जबकि अन्य देशों में क्रिकेट सत्र पहले ही खत्म हो चुका है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…