बार-बार KYC की टेंशन खत्म, सरकारी डेटाबेस से तुरंत होगा वेरिफिकेशन, जानिए कैसे
Updated on
12-02-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: बैंकिंग और फाइनैंस से जुड़े कामों के लिए अब आपको बार-बार KYC की झंझट नहीं झेलनी होगी। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार फरवरी के आखिर तक सेंट्रल केवाईसी रेकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCRR 2.0) का नया और बेहतर वर्जन लाने जा रही है। इसे डिजिलॉकर से जोड़ा जाएगा, जिससे आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन तुरंत और सीधे सरकारी डेटाबेस से हो सकेगा।
क्या है अहम? मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि सबसे बड़ा बदलावडिजिलॉकर(DigiLocker) के साथ इसका पूरी तरह जुड़ना होगा। इससे सरकारी दस्तावेज जारी करने वाली संस्थाओं के जरिए सीधे और तुरंत डॉक्यूमेंट्स की जांच और वेरिफिकेशन हो सकेगा। उम्मीद है कि इससे ग्राहकों के लिए समय-समय पर होने वाले KYC अपडेट की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड और अन्य संस्थानों में बार-बार होने वाले वेरिफिकेशन से छुटकारा मिलेगा।
कैसे होगा वेरिफिकेशन? डिजिलॉकर क्लाउड-आधारित एक सुरक्षित प्लैटफॉर्म है, जहां दस्तावेज और सर्टिफिकेट स्टोर और वेरीफाई किए जाते हैं। अधिकारियों ने ET को बताया कि CKYCRR 2.0 के तहत, संस्थानों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच सीधे उन अथॉरिटीज से की जाएगी जिन्होंने वे डॉक्यूमेंट जारी किए हैं। फिलहाल, रिपोर्ट करने वाली संस्थाएं CKYC डेटाबेस में रजिस्टर मोबाइल नंबर के जरिए KYC रेकॉर्ड खोज सकती हैं, जिससे ग्राहकों के रेकॉर्ड तक पहुंचना आसान हो गया है। अपग्रेड होने वाली इस रजिस्ट्री में AI का इस्तेमाल करके फोटो मिलान किया जाएगा ताकि दो रेकॉर्ड न बनें। PAN, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार डेटाबेस के जरिए सीधे एपीआई (API) आधारित वेरिफिकेशन भी हो सकेगा। यह सिस्टम संस्थानों को डुप्लीकेट केवाईसी रेकॉर्ड की रिपोर्ट करने, उन्हें बंद करने या आपस में जोड़ने की सुविधा भी देगा।
प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर साल 2025-26 के बजट में सरकार ने KYC नियमों को सरल बनाने और समय-समय पर इसे अपडेट करने के लिए एक आसान तरीका लाने का ऐलान किया था। तब से कुछ कदम उठाए जा चुके हैं। इनमें व्यक्तिगत और कानूनी संस्थाओं के KYC रेकॉर्ड डाउनलोड करने के लिए ऐक्स्ट्रा सिक्योरिटी (ऑथेंटिकेशन) जोड़ना शामिल है।
क्या है तैयारी? सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, CERSAI ने CKYC रजिस्ट्री पर लगभग 8,000 संस्थाओं और 'सिक्योरिटी इंटरेस्ट रजिस्ट्री' पर करीब 6,000 संस्थाओं को जोड़ा है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…