जम्मू-कश्मीर के आवंतीपोरा में एनकाउंटर सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकवादी
Updated on
02-06-2020 08:41 PM
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकवादियों का सफाया करने में लगे हुए हैं। आवंतीपोरा के साइमोह इलाके में मंगलवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। इस एनकाउंटर में सेना के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों का ज्वॉइंट ऑपरेशन है। इससे पहले रविवार सुबह अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं, कुलगाम में भी एनकाउंटर हुआ था। कुलगाम जिले के वानपोरा इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। पुलिस ने आतंकियों की पहचान नहीं बताई थी। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का ज्वाइंट ऑपरेशन था। आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए थे। वहीं, इसी महीने के मध्य में श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। देर रात शुरू हुए एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं, तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे। सुरक्षाबलों को मौके से हथियार भी बरामद हुए।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…