जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के बीच फिर एनकाउंटर दो आतंकी ढेर
Updated on
10-06-2020 07:33 PM
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। शोपियां में पिछले पांच दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। शोपियां जिले के सुगू गांव में चल रहे एनकाउंटर में माना जा रहा है कि एक घर के अंदर तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। सेना और सीआरपीएफ के इस ज्वांइट ऑपरेशन की शुरुआत रात डेढ़ बजे के करीब हुई, जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। लगातार दो दिन तक अलग-अलग मुठभेड़ चली थी, जिसमें नौ आतंकियों को मार गिराया गया था। रविवार को पांच आतंकी ढेर किए थे तो वहीं, सोमवार को चार आतंकवादियों को सेना ने मारा था। पिछले दो सप्ताह में सेना ने नौ बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया है, जिसमें 22 आतंकवादियों को मार गिराया है। शोपियां जिले में लगातार दूसरे दिन हुए एनकाउंटर के बाद यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी थी। डीजीपी, दिलबाग सिंह ने एनकाउंटर के बारे में कहा था कि बीते, दो हफ्तों में नौ बड़े ऑपरेशनंस को अंजाम दिया गया है। इनमें से छह टॉप कमांडरों समेत 22 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…