जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकी
Updated on
16-06-2020 07:38 PM
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में एनकाउंटर शुरू हो गया। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। पिछले कुछ दिनों के अंदर शोपियां जिले में कई एनकाउंटर हो चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर तुर्कुवगन गांव में चल रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के इस ज्वॉइंट ऑपरेशन में दो एके 47 और एक आईएनएसएएस राइफल बरामद हुई हैं। शोपियां जिले में पिछले दस दिनों से भी कम समय में यह चौथा एनकाउंटर है। इससे पहले बीते सप्ताह बुधवार को शोपियां में ही हुए एक एनकाउंटर में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तड़के शोपियां के सुगू हंदामाह गांव में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकियों को मार गिराया गया।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…