नई दिल्ली। उत्तरी कश्मीर के सोपोर के हरदशिवा गांव में तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के जवानों ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से इनपुट प्राप्त करने के बाद एक घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद जल्द ही गोलाबारी शुरू हो गई। इससे पहले मंगलवार को पुलवामा के बुंडज़ू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।
इस वर्ष 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने 36 ऑपरेशनों में 92 आतंकी मार गिराए हैं। जबकि इनके 126 से ज्यादा मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2019 में 150 से अधिक और 2018 में 250 से अधिक आतंकियों को मारा गया था। मारे गए 92 आतंकियों मे केवल 35 हिजबुल के ही हैं। संगठन के ऑपरेशनल प्रमुख कमांडर रियाज नायकू समेत कई कमांडरों को भी मारा जा चुका है। ईद के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने ऑपरेशंस में तेजी लाई है और आतंकी समूहों के शीर्ष नेतृत्व पर नजर रखी हुई है। कुलगाम में 25 मई को इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर के कमांडर आदिल अहमद वानी और लश्कर-ए-तैयबा के शाहीन अहमद ठोकर को मारा गया। इसके बाद कुलगाम के वानपोरा इलाके में 30 मई को हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर परवेज अहमद और जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर शाकिर अहमद को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…