Select Date:

दक्षिण सूडान का प्रतिष्ठित कार्यकर्ता अमेरिकी सरकार की मदद से वाशिंगटन पहुंचा

Updated on 25-07-2020 08:04 PM
जोहानिसबर्ग । दक्षिण सूडान का एक प्रतिष्ठित कार्यकर्ता अमेरिकी सरकार की मदद से वाशिंगटन पहुंच गया है। कार्यकर्ता ने कहा दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति ने उस अगवा करने या उसकी हत्या करने का आदेश दिया है, जिसके बाद अमेरिकी सरकार ने उस और उसके परिवार को आपात वीजा जारी किया था। हफ्तों तक केन्या में छिपने और कोरोना पाबंदियों के कारण मुश्किलों के बाद पीटर बियार अजक (36) देर रात वाशिंगटन पहुंचे। कार्यकर्ता ने कहा, पिछले कुछ हफ्ते डरावने रहे। बहुत ज्यादा डरावने। उनके वकील जारेड गेंसर ने बताया कि हार्वर्ड से स्नातक करने वाले और अर्थशास्त्री अजक को दक्षिण सूडान में ‘‘बहुत वरिष्ठ अधिकारियों ने खुफिया जानकारी दी थी। उन्होंने अपने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली को आकार देने में मदद की थी। गेंसर ने बताया कि आपात वीजा बहुत असामान्य स्थिति में जारी किए गए , इसके लिए विदेश विभाग से बातचीत हुई और फैसला लिया कि उन्हें सही में खतरा है।विदेश विभाग के प्रवक्ता ने अजक के आगमन की घोषणा की।अजक ने एक लेख में कहा, मैं जानता था कि यह कोई बेकार का खतरा नहीं था। जनवरी 2017 में नैरोबी से दो अन्य असंतुष्ट लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई,इसकारण अमेरिका को दक्षिण सूडान के पांच अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने पड़े। उन्होंने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति सल्वा कीर पर उनकी क्रूरता के लिए प्रतिबंध लगाने का अमेरिका से अनुरोध किया। कीर के प्रेस सचिव एटेनी वेक एटेनी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।अजक की अब अपना काम शुरू करने और अगर मौका मिला तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की योजना है ताकि वह अमेरिकी सरकार के अधिकारियों द्वारा बनाए दबाव के लिए उनका आभार जता सकें।यह पूरा घटनाक्रम दक्षिण सूडान पर अमेरिका के घटते भरोसे को दिखाता है। दुनिया के सबसे युवा देश को सूडान से 2011 में आजादी मिली थी और वाशिंगटन से अरबों डॉलर की मदद समेत व्यापक समर्थन मिला था। हालांकि अब कई वर्षों के गृह युद्ध और उच्च पदस्थ अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण अमेरिका अपना धैर्य खो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.