इंशोरेंस के पैसों के लिए बुजुर्ग ने कार में लगाई आग, जलाया 673 हेक्टेयर में फैला संरक्षित रेनफॉरेस्ट
Updated on
04-08-2020 09:23 PM
रियो डि जेनेरियो । ब्राजील में एक बुजुर्ग ने इंश्योरेंस के पैसों के लिए जंगल के पास ले जाकर अपनी कार में आग लगा दी। हालांकि इसका नतीजा काफी बुरा हुआ और यहां से लगी आग ने 673 एकड़ के जंगल को जलाकर ख़ाक कर दिया। यह जंगल ब्राजील के संरक्षित रेनफॉरेस्ट का हिस्सा था, जिसे इस शख्स की एक गलती ने जलाकर ख़ाक कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 66 वर्षीय हेली बोरोसो रिटायर हो चुके हैं और कई महीनों से पेंशन न मिलने के चलते पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। बोरोसो ने पैसों के लिए अपनी पुरानी कार का इंश्योरेंस क्लेम करने की योजना बनाई थी। बोरोसो अपनी कार को अरारास बायोलॉजिकल रिजर्व की पहाड़ियों में लेकर पहुंचे और उसमें आग लगा दी। वापस लौटकर उन्होंने एक एफआईआर दर्ज कराई कि दो बंदूकधारियों ने उनकी कार को छीनकर उसे आग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि इस कार से फैली आग ने 673 हेक्टेयर जंगल को जलाकर ख़ाक कर दिया है।
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पूछताछ में उन्होंने पाया कि उस ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पुलिस को जब बोरोसो की कहानी पर शक हुआ तो उन्होंने और छानबीन शुरू की। जांचकर्ताओं ने पाया कि कार को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई थी। जब बोरोसो से पूछा गया कि दो लोग बाइक पर इतना सारा पेट्रोल लेकर क्यों घूम रहे थे और गाड़ी ले जाने की जगह उन्होंने इसे आग क्यों लगा दिया तो वो कुछ ठीक-ठीक जवाब नहीं दे पाए। इसके आलावा बोरोसो ये भी नहीं बता पाए कि लूट करने वाले लोगों ने उनका फोन और पैसा क्यों नहीं छीना। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बोरोसो ने कबूला कि ये सब उसने इंश्योरेंस के करीब साढ़े तीन लाख रुपए के लिए किया था। बाद में पुलिस को इस पेट्रोल पंप की फुटेज भी मिल गया जहां से बोरोसो ने कार को आग लगाने के लिए पेट्रोल खरीदा था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…