लॉकडाउन में अमेरिका में रोजगार के आंकड़े बढ़े, आर्थिक समीक्षक हैरान
Updated on
06-06-2020 08:39 PM
वॉशिंगटन । कोरोना वायरस की मार झेल रहे अमेरिका में रोजगार के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आए इस परिवर्तन ने कई आर्थिक विशेषज्ञों को हैरानी में डाल दिया है। अप्रैल में अमेरिका में बेरोजगारी दर जो 14.7 फीसदी थी वह मई में घटकर 13.3 फीसदी हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसका क्रेडिट लेते हुए तुरंत ट्वीट कर दिया। गौरतलब है कि अमेरिकी बाजार में कोरोना वायरस महामारी से हुई छंटनियों के बाद मई में 25 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिका में लॉकडाउन में ढील देने के बाद से उद्योग धंधों ने रफ्तार पकड़ी है जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों को भर्ती किया गया है। अप्रैल में आर्थिक विशेषज्ञों ने दावा किया था कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में बड़े पैमाने पर नौकरियां जाएंगी और बेरोजगारी की दर 20 फीसदी से ऊपर पहुंच जाएगी। हालांकि परिणाम इसका उल्टा आया है। ट्रंप ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि यह बहुत ही शानदार है- आज जो हुआ। उन्होंने सोचा था कि 90 लाख नौकरियां चली जाएंगी लेकिन यहां तो तीस लाख नौकरियों का फायदा हुआ। मेरा मानना है कि हमारे आने वाले कुछ महीने बहुत अच्छे होंगे।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…