बाजार में आया अरली वैरायटी का सेब, मिल रहे अच्छे दाम
Updated on
05-07-2020 11:35 PM
शिमला। हिमाचल प्रदेश की पहचान बन चुका अरली वैरायटी का रसीला सेब अब बाजार में आ गया है, जिसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। हिमाचल में सेब सीजन शुरू हो गया है. अरली वैरायटी का टाइडमैन सेब भट्ठाकुफर फल मंडी में बिकने के लिए पहुंचा, जिसके बागवानों को अच्छे खासे दाम मिले हैं। टाइडमैन सेब प्रति बॉक्स 1900 से 2 हजार के हिसाब से बिका, जो पिछले साल की तुलना में 400 रुपए से लेकर 500 रुपए ज्यादा है। सेब के साथ-साथ नाशपाती के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। भट्ठाकुफर मंडी में नाशपाती का एक बॉक्स 3200 रुपए तक बिका। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का दावा है कि इस बार बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिलेंगे, क्योंकि पैदावार कम होगी। लेबर की भी दिक्कत नहीं रहेगी। सरकार ने पूरे प्रयास किए हैं। हिमाचल में अप्पर और लोअर वैल्ट में अलग-अलग समय में सेब का उत्पादन होता है. इसलिए जैसे-जैसे एक वैली में सेब का तुड़ान हो जाएगा तो उसके बाद मजदूर दूसरी वैली की तरफ कूच करेंगे। गौरतलब है कि हिमाचल में इस बार समय से पहले सेब का सीजन शुरू हुआ है। टाइडमैन अमूमन जुलाई के दूसरे सप्ताह में बिकने के लिए पहुंचता था। इस बार पहले ही टाइडमैन का प्रवेश हो गया है। सेबों का राजा रॉयल 20 जुलाई के आसपास फल मंडियों में पहुंचेगा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…