Select Date:

​​​​​​​राज्य के भीतर एवं अंर्तराज्यीय आवागमन के लिए अब ई-पास की अनिवार्यता नहीं होगी

Updated on 24-08-2020 06:25 PM

रायपुर, राज्य के भीतर एवं अंर्तराज्यीय आवागमन के लिए अब -पास की अनिवार्यतः नहीं होगी, परंतु कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए स्वैच्छिक रूप से -पास के उपयोग के लिए यात्रियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में पूर्व में जारी निर्देश में संशोधन किया गया है। राज्य शासन द्वारा नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में पूर्व में अंर्तराज्यीय एवं राज्य के भीतर आवागमन के लिए -पास प्राप्त करने पर ही अनुमति दी गई थी। इस संबंध में सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को संशोधित निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है। संशोधित निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वैच्छिक रूप से -पास का उपयोग किया जा सकेगा, ताकि ट्रेव्हल हिस्ट्री का रिकार्ड उपलब्ध रहे और संभावित मरीजों की समय पर पहचान की जा सके। इसके लिए आवागमन करने वाले समस्त यात्रियों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वह -पास का स्वैच्छिक रूप से उपयोग करें। आवागमन स्थलों जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अंर्तराज्यीय जांच चौकी इत्यादि पर बिना -पास आवागमन करने वाले यात्रियों से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के उद्देश्य से यह अनुरोध किया जाएगा की वह -पास के लिए आवेदन करने के बाद ही आगे की यात्रा करें। अंर्तराज्यीय आवागमन पर क्वारेंटीन संबंधी निर्देश पूर्वानुसार यथावत प्रभावी रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.