Select Date:

कोरोना काल में इन कंपनियों ने खूब कटी चांदी, ब्रिकी में जोरदार उछाल

Updated on 08-08-2020 06:55 PM
नई दिल्ली । कोराना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में कई महीनों तक लॉकडाउन रहा जिसने लोगों की कई आदतों को पूरी तरह बदल दिया है। कोरोना काल में उनके खर्च करने के तरीकों से पता चलता है कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, कैसे अपनी बोरियत को दूर कर रहे हैं और कैसे अपने घरों और खुद को साफ-सुथरा रख रहे हैं। लोगों की इन बदली हुई आदतों से कई कंपनियों को फायदा हुआ है।
भारत में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग आयुर्वेदिक उत्पादों का सहारा ले रहे हैं। डाबर इंडिया लिमिटेड और द हिमालया ड्रग कंपनी के मुताबिक उनके च्यवनप्राश जैसे उत्पादों की मांग बहुत बढ़ गई है।रिपोर्ट के मुताबिक जून में च्यवनप्राश की बिक्री में 283 फीसदी की तेजी आई, जबकि ब्रांडेड हनी की बिक्री 39 फीसदी बढ़ी। डाबर की च्यवनप्राश की बिक्री अप्रैल से जूनके दौरान 700 फीसदी बढ़ी। कोरोना संकट को देखकर अगले कुछ महीनों तक यही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। योग गुरु बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की बिक्री में भी अप्रैल से जून के बीच बहुत तेजी आई है।
देश में पैकेज्ड फूड की बिक्री में मार्च से काफी तेजी आई है। लॉकडाउन की घोषणा से ही लोगों ने अपने घरों में भारी मात्रा में पैकेज्ड फूड जमा कर लिया था। मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का मार्च तिमाही में राजस्व 10.7फीसदी बढ़ा था। मैगी के अलावा किटकैट और मंच की बिक्रीमें भी उछाल आया है। इसी तरह अप्रैल-मई के दौरान पारले-जी बिस्कुट की रिकॉर्ड बिक्री हुई थी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के उत्पादों की बिक्री भी इस दौरान काफी बढ़ी है। यही वजह है कि ब्रोकरेज ने 17 जुलाई को उसके शेयर की टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी जबकि 6 अगस्त को यह 3857.65 रुपये के भाव पर था।
कोरोना काल में लोग संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी बना रहे हैं। यही वजह है कि अप्रैल से जून के दौरान ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप बायजू के नए छात्रों की संख्या तीन गुना बढ़ गई। ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट का कहना है कि मार्च से लैपटॉप को लेकर सर्च दोगुना हो गया है। जी5 के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 33 फीसदी बढ़ गई है और मई में एप डाउनलोड में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
कोरोना के कारण इकॉनमी बुरी तरह प्रभावित हुई है और लाखों लोग बेरोजगार हो हुए हैं।इसके बाद लोग गुजारा करने के लिए सोना गिरवी रखकर लोन ले रहे हैं। इसके गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों की चांदी हो रही है। मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के शेयर इस साल करीब 57 फीसदी चढ़ गए हैं। इसी तरह मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो 4.5 फीसदी बढ़ा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.