दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता हैं मॉस्क पहनाना
Updated on
08-06-2020 08:22 PM
लंदन। कोविड-19 से बचने के लिए हर किसी को मास्क पहनना जरूरी है। लेकिन एक्सपर्ट्स ने उन पैरेंट्स को आगाह किया है, जो दो साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनाते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना हवा में एक से डेढ़ घंटे तक जीवित रह सकता है,इसके बाद घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना जरूरी है कि आप संक्रमित न हों। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना असंभव है।इसकारण मास्क ही आपको संक्रमण से बचा सकता है। शोध में पचा चला है कि मास्क पहनने से लगभग 90 प्रतिशत तक कोरोना संक्रमण से बचाव होता है। लेकिन, मास्क पहनने के लिए अक्सर बड़ों को कहा जाता है। छोटे बच्चों के लिए मास्क पहनना घातक साबित हो सकता है। यह बात जापान के पीडियाट्रिक्स कह रहे हैं।
एक्सपर्टस का कहना है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मास्क नहीं पहनाना चाहिए। उनके लिए और भी दूसरे विकल्प मौजूद हैं। डॉक्टर्स ने चेतावनी है कि माता-पिता को ऐसी गलती भूल कर भी न करें। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आप मास्क पहनाकर कहीं भी बाहर ले जाते हैं, तो उनका दम घुट सकता है।क्योंकि छोटे बच्चे बिना किसी की सहायता के मास्क को हटाने में असमर्थ होते हैं। गर्मी के दिनों में मास्क पहनाने से उनकी त्वचा पर रेड रैशेज हो सकते हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है।
एक्सपर्टस का कहना है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों की नाक से लेकर फेफड़ों तक का वायु मार्ग छोटे होता है। जब आप उन्हें मास्क पहनाते हैं, तो बच्चों के दिल पर दबाव बढ़ता है। देर तक मास्क पहन रखने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे बच्चे को हीट स्ट्रोक होने का खतरा भी रहता है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…