Select Date:

भारत में चीनी कंपनियों को सुरक्षा मंजूरी नहीं मिलने से बौखलाया ड्रैगन

Updated on 29-07-2020 08:11 PM
नई दिल्ली । चीनी कंपनियों को निवेश के लिए सुरक्षा मंजूरी नहीं मिलने की वजह से बौखलाया ड्रैगन भारत पर दबाव बना रहा है कि वह नियमों को लचीला बनाये। चीन मामले को विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ में ले जाने की संभावना भी खंगाल रहा है। वहीं, सुरक्षा मंजूरी में देरी की वजह से कई कंपनियां प्रस्ताव वापस लेने की तैयारी में हैं। सूत्रों ने कहा चीनी कंपनियों को लग रहा है कि वे कठोर शर्तों को पूरा नही कर पाएंगे। भारत सरकार किसी भी कम्पनी को सुरक्षा मंजूरी देने से पहले उसके चीनी सुरक्षा प्रतिष्ठान से संबंधों को खंगाल लेना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, राजनयिक स्तर पर चीन की मंशा भांपने के बाद भारत ने व्यापार के मोर्चे पर ज्यादा सख्ती दिखाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि अप्रैल महीने से चीन की सैकड़ों कंपनियों को भारत मे निवेश के लिए सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों ने कहा कि भारत व्यापार के मोर्चे पर असंतुलन कम करने के लिए ठोस कदम उठाना जारी रखेगा। चीन के साथ अगर कोई बातचीत होती भी है तो व्यापार घाटे को कम करने के लिए भारत चीन से ठोस कदम उठाने को कहेगा। सूत्रों ने कहा, चीन भरोसा कायम करने के लिए ठोस कदम नही उठाता है तो उसके साथ रिश्तों की नई इबारत लिखा जाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि सीमा पर चीन को स्पष्ट तरीके से सहमति का पालन करना होगा। द्विपक्षीय रिश्तों का यही आधार होगा। गौरतलब है कि अप्रैल में भारत से भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए पूर्व में सरकार की मंजूरी अनिवार्य करने के बाद से चीन के लगभग 200 निवेश प्रस्ताव गृह मंत्रालय (एमएचए) से सुरक्षा मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इनको अभी मंजूरी नही मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.