Select Date:

डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा खो चुके हैं- धनंजय

Updated on 13-01-2021 11:06 PM

रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बातों पर भरोसा करके छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 15 साल की सत्ता के बाद 15 सीट में समेट दिया। राहुल गांधी ने जनता से जो कहा उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पूरा किया। लेकिन भाजपा का चरित्र जनता से वादाखिलाफी करने का ही है। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा जनता के समक्ष की गई बातों को अमित शाह ही सीरियसली नहीं लेते हैं और उसे चुनावी जुमला बताकर मोदी जी के द्वारा जनता से की गई बातों को झूठ साबित कर देते है। जनता से किए वादे को 15 साल में रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते पूरा नहीं कर पाए। विकास की झूठी तस्वीर दिखा कर जनता को बरगलाने और गुमराह करने का काम करते रहे। कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा की रमन सरकार को जनता ने राहुल गांधी की बातों पर भरोसा कर सबक सिखाया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार 24 महीने में जनता से किए 36 बिंदुओं के वादों में से 24 से अधिक बिंदुओं पर वादा पूरा कर  एक विश्वसनीय और जनता से किये वादों के प्रति प्रतिबद्ध सरकार होने का मिसाल पेश की  है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.