Select Date:

'दोहरे मापदंड डरावने होते हैं' -सुहाना ने शेयर किया अजीब पोस्ट

Updated on 28-09-2020 10:29 PM

मुंबई बालीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। सुहाना ने महिलाओं के प्रति रखी जाने वाली नफरत पर बात करते हुए 'दोहरे मापदंड' की बात कही है। लोग सुहाना की इस अजीब पोस्ट को बॉलीवुड में इस समय चल रहे ड्रग चैट केस से जोड़कर भी देख रहे हैं। सुहाना ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'दोहरे मापदंड डरावने होते हैं।' इस पोस्ट में लिखा है, 'नफरत सिर्फ औरतों के प्रति नफरत है बल्कि यह अवचेतन में औरतों के खिलाफ घृणित व्यवहार भी है। आपको सचेत रूप से यह सोचने की जरूरत नहीं है कि आप औरतों से नफरत करते हैं बल्कि खुद से पूछिए कि जब एक आदमी कुछ करता है तो उससे ज्यादा वही काम किसी औरत के किए जाने पर आपकी प्रतिक्रिया अधिक होती है।' बता दें कि बॉलिवुड में ड्रग चैट की जांच में कई सिलेब्रिटीज के नाम सामने आए हैं लेकिन इस बात पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि इसमें केवल महिलाओं से ही पूछताछ क्यों की जा रही है। माना जा रहा है कि सुहाना की पोस्ट भी शायद इसी बात से संबंधित है। सुहाना के अलावा भी कई सिलेब्रिटीज ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।हालांकि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और इस्तेमाल के मामले में एनसीबी के रेडार पर कई पुरुष सिलेब्रिटीज भी हैं लेकिन अभी तक किसी से तो पूछताछ की गई है और ही ऐसे किसी पुरुष सिलेब्रिटी का नाम सामने आया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने पर रिया चक्रवर्ती के अलावा अभी तक रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के नाम सामने चुके हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार इस मामले में पूछताछ कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.