Select Date:

खिलौनों और फर्नीचर के घरेलू विनिर्माण से आत्मनिर्भर भारत योजना को मिलेगी गति डीपीआईआईटी ने 24 महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सूची साझा की

Updated on 28-09-2020 10:29 PM

नई दिल्ली उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संबंधित मंत्रालयों से 24 महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सूची साझा की है। इन क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण, खिलौना, फर्नीचर, कृषि रसायन आदि शामिल हैं। डीपीआईआईटी द्वारा साझा की गई सूची में जैविक खेती, लौह, एल्युमीनियम एवं तांबा, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक मशीनरी, चमड़ा और जूता तथा वाहन कलपुर्जा क्षेत्र भी शामिल हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, प्रत्येक मंत्रालय को इन क्षेत्रों की सूची सौंपी गई है। इससे यह पता चल सकेगा कि इन क्षेत्रों को किस तरह के प्रोत्साहनों की जरूरत है। नीति का किस तरह का बदलाव करने की जरूरत है। संबंधित मंत्रालय यह काम करने वाले है। हमारे द्वारा मंत्रालयों को शुरुआती कार्रवाई योजना सौंपी है, मंत्रालय उनपर काम करेगा। प्रत्येक मंत्रालय इन क्षेत्रों पर अपनी नीति लेकर आएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि सरकार इन क्षेत्रों में देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। निर्यात बढ़ाना चाहती है और वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनना चाहती है। डीपीआईआईटी खिलौनों और फर्नीचर के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए सक्रिय तरीके से काम कर रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इन क्षेत्रों की पहचान के लिए अंशधारकों के साथ कई बैठकें की गईं। ये वे क्षेत्र हैं जिनमें भारत को एक मजबूत विनिर्माण केंद्र बनाया जा सकता है। विनिर्माण को प्रोत्साहन से रोजगार के अधिक अवसरों का सृजन किया जा सकेगा और देश के निर्यात को बढ़ाया जा सकेगा। विनिर्माण क्षेत्र का देश की अर्थव्यवस्था में करीब 15 प्रतिशत का योगदान है। सरकार इसमें उल्लेखनीय इजाफा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.