Select Date:

चीन के मांस बाजार से कुत्तों को कराया मुक्त

Updated on 21-06-2020 06:09 PM
-10 कुत्तों को यूलिन में कटने से बचाया 
बीजिंग। चीन में 10 कुत्तों को मांस के एक बाजार से कटने से बचाया गया। पशुओं के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने 10 कुत्तों को यूलिन में बिकने से बचाया गया। चीन में यूलिन एक ऐसा सालाना उत्सव है, जहाँ कुत्तों का मांस धड़ल्ले से बिकता है। यूलिन उत्सव की शुरूआत बीते सप्ताह के अंत में शुरू हुई। इस त्योहार की कुछ तस्वीरें मीडिया रिपोर्टों में छपी जो बेहद डरावनी हैं। इनमें कुत्तों को बहुत छोटे से पिंजरों में ठूस ठूस कर रखा हुआ दिखाया गया है और उन पिंजरों के पास खून और कुत्तों के कटे हुए अंगों से भरे बर्तन भी दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं की टीम ने बाजार में कुत्तों से भरे एक पिंजरे का निरीक्षण किया। उन्हें संदेह था कि वे सभी कुत्ते पालतू थे और इसी वजह से उनका व्यवहार बहुत दोस्ताना था। जब कार्यकर्ताओं ने उस स्टॉल के मालिक पर दबाव डालकर पूछा कि वह इन कुत्तों को कहाँ से लेकर आया है तब डरकर उसने कुत्तों को उन्हें सौंप दिया। स्टॉल के मालिक को इस बात का डर था कि कहीं बात पुलिस तक ना पहुंच जाए। जेनिफर चेन नाम के कार्यकर्ता ने कुत्तों को मुक्त करने में मदद की और जानवरों के अधिकार समूह ह्यूमैन सोसाइटी इंटरनेशनल को यह चित्र और फुटेज भेजे। चेन ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब मैंने पहले पिल्ले को पिंजरे से बाहर निकाला तो मेरे हाथ कांप रहे थे। वह मेरे हाथों को चाटता रहा। चेन ने यह भी कहा कि वह पिल्ला शायद इस बात से अनजान था कि मैं भी उस कुत्ते का मांस खाने वालों में से एक हो सकता था। लोग अक्सर मानते हैं कि ये भयावह दृश्य ज्यादातर चीनी लोगों के लिए सामान्य हैं लेकिन यह सच नहीं है। वहां से कुत्तों को बचाकर पशुशाला ले आया गया है और लोगों द्वारा उन्हें गोद लिए जाने की कोशिशें की जा रही हैं। चीन में मांस के व्यापार के लिए मारे जाने वाले अधिकांश कुत्ते या तो कभी पालतू जानवर थे या फिर गार्ड कुत्ते या आवारा कुत्ते थे जिन्हें कस्बों और शहरों से पकड़ा गया था। ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल के चीनी नीति विशेषज्ञ डॉ पीटर ली ने कहा है कि कोविड -19 के नए मामलों के सूत्र बीजिंग के मांस व्यापार से जुड़े हुए हैं इसलिए सामूहिक त्योहारों के नाम पर भीड़ भरे बाजारों और रेस्तरां में कुत्ते के मांस के व्यापार और उपभोग के लिए सामूहिक समारोहों की अनुमति देना सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। पिछले वर्षों में मांस के लिए 10,000 से अधिक कुत्तों को मार दिया गया है। पिछले महीने सरकार ने कहा था कि वह कुत्ते के मांस पर प्रतिबंध लगा रही है ताकि कुत्तों को मानव भोजन की आधिकारिक सूची से हटाकर उन्हें मानव के साथी का दर्जा दिया जा सके लेकिन स्थिति में बदलाव नहीं आया है और मांस व्यापारी और कसाई अभी भी कुत्तों का मांस बेच रहे हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.