Select Date:

जिला पंचायत सदस्य के पति की दबंगई, पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की

Updated on 13-03-2026 12:32 PM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा के पति विक्की मिश्रा ने जमकर हंगामा किया। खुद को जनप्रतिनिधि बताते हुए पुलिस कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की गई, एक आरक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस दौरान मौके पर जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा भी मौके पर मौजूद थीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक युवक को पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा था, जिसे विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा छुड़ाने के लिए पहुंचे थे।

हंगामे के बीच आरोपी युवक को मौके से भगा दिया गया, जिसके कारण पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पूरी कार्रवाई नहीं कर सकी। हालांकि इस मामले में ट्रैफिक प्रभारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा मिश्रा कांग्रेस समर्थित पदाधिकारी हैं। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, यातायात प्रभारी पी.डी. चंद्रा ने पुलगांव थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार 11 मार्च की रात पुलिस टीम शहर में वाहन चेकिंग पर निकली थी। टीम में आरक्षक भुमिंद्र वर्मा, नीलकंठ यदु, विनीत तिवारी शामिल थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलगांव चौक में रात लगभग 7 बजे से 10 बजे तक चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान वेगनआर कार चालक तुलसीराम को रोका गया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में मिला। पुलिस टीम ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच शुरू की, नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।

कार्रवाई के बीच पहुंचे विक्की मिश्रा

करीब रात 9:15 बजे कोलिहापुरी निवासी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा अपनी पत्नी आशा मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे। पहुंचते ही पुलिस कार्रवाई में दखल देना शुरू किया। विक्की मिश्रा ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि है, उसके आदमी को पकड़ने का अधिकार पुलिस को नहीं है।

इसी बात को लेकर ट्रैफिक प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ से बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।

आरक्षक को धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार विक्की मिश्रा ने ड्यूटी कर रहे आरक्षक विचारदास कुलदीप को गाली दी, जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामे के दौरान आरोपी ने भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट भी की।

शराबी चालक को कार सहित भगा दिया

इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि विक्की मिश्रा ने शराब के नशे में वाहन चला रहे तुलसीराम को कार सहित मौके से भगा दिया। इसके कारण उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो सकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.