डीजल की कीमतों में लगी आग, दाम 80.94 रुपये प्रति लीटर हुआ
Updated on
13-07-2020 12:04 AM
नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में निरंतर होती बढ़ोतरी से इनके दाम आसमान छूने लगे हैं। 4 से स्थिर रहने के बाद आज पांचवें दिन फिर से डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्ली में डीजल की कीमत 16 पैसे बढ़ गई है। इसी बढ़ोतरी के साथ नई कीमत 80.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, पेट्रोल की कीमतें आज भी स्थिर हैं और उनमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज यानि रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है।
इंडियन ऑयल के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.19 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 79.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में आज पेट्रोल 82.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 16 पैसे बढ़कर 76.05 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 83.63 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 10 पैसे महंगा होकर 78.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूं तो बीते जून महीने के अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले महीने करीब-करीब बढ़ती ही रही। इसी का असर है कि पिछले महीने डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…