लगातार 14वें दिन 8 रुपए से भी ज्यादा महंगा हुआ डीजल
Updated on
20-06-2020 08:37 PM
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार 14वें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 51 पैसे जबकि डीजल 61 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है तो वहीं डीजल 77.67 रुपए प्रति लीटर के भाव पर है। लगातार 14 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 7.62 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 8 रुपए प्रति लीटर से अधिक बढ़ गई है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 56 पैसे, 54 पैसे, 55 पैसे 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दीं। डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 63 पैसे, 57 पैसे, 60 पैसे और 54 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। गौरतलब है कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं!
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…