नई दिल्ली । बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए दिखेंगे। सीएसके की ओर से खेलने वाले रैना के अनुसार काफी समय से खेल से दूर होने के बाद भी धोनी आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। स्वयं रैना भी इस आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी वापसी का दावा करना चाहेंगे। इसके लिए रैना ने अभ्यास भी शुरु कर दिया है। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवम्बर तक संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।
रैना के अनुसार धोनी पिछले कुछ महीनों से अपनी फिटनेस और कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रैना ने कहा, ‘मैं उनके साथ चेन्नई में मौजूद था और कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले धोनी ने काफी अभ्यास किया था। ऐसे में उम्मीद है कि प्रशंसक जल्द ही धोनी को अपना पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए देखेंगे।' उन्होंने कहा, ‘आप धोनी को अच्छा प्रदर्शन करते देखेंगे। वह आईपीएल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'
रैना ने कहा, ‘आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में अनुभव काफी मायने रखता है। यूएई में काफी बड़े मैदान है और हमारे पास टीम में शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं, ये दोनो ही दुनियाभर की लीग में खेलते हैं।' उन्होंने कहा, ‘टीम में धोनी के रहने से हमारे पास काफी अनुभव रहेगा। एक बल्लेबाज के तौर पर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…