सुरेश रैना को अपनी जर्सी देकर धोनी ने लिया था संन्यास
Updated on
07-07-2020 08:13 PM
नई दिल्ली। दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया को शीर्ष पर पहुंचाकर भारत को दो बार विश्व विजेता बनाया। धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रशंसकों के साथ-साथ उनके साथी खिलाड़ी भी बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। जहां चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथी रह चुके ड्वेन ब्रावो ने उनके बर्थडे पर गाना रिलीज कर बेहतरीन गिफ्ट दिया, वहीं सुरेश रैना ने धोनी का अनदेखा वीडियो शेयर करते अपने 'कप्तान' को हैप्पी बर्थडे कहा। रैना आज भी धोनी को ही अपना कप्तान मानते हैं। दुनिया के शानदार फील्डर्स में शुमार रैना धोनी के कितने करीब थे, इससे तो हर कोई वाकिफ है। धोनी की जिंदगी में रैना क्या मायने रखते हैं, इसकी एक झलक तो उस समय दिखी थी, जब धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।
मेलबर्न के मैदान पर खेले गए बॉर्डर गावस्कर सीरीज का तीसरा मैच जैसे ही खत्म हुआ, वैसे ही धोनी ने दुनिया को चौंका दिया। 30 दिसंबर को धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने 2014 को मेलबर्न टेस्ट के बाद बिना किसी को बताए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। एमएस धोनी ने अपने आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 और नाबाद 24 रनों की पारी खेली। धोनी जब पैवेलियन वापस लौट रहे थे तो बेहद खुश थे, वो आम मैचों की तरह ही सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर वापस लौटे। किसी को ये भनक नहीं थी कि धोनी आज टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। धोनी ड्रेसिंग रूम में लौटे और सभी खिलाड़ियों को पास बुलाकर अचानक संन्यास की बात कह दी। धोनी के संन्यास के फैसले ने सभी खिलाड़ियों को चौंका दिया।
धोनी के संन्यास के बाद उनके करीबी सुरेश रैना ने खुलासा किया कि उनके रिटायरमेंट की खबर किसी को नहीं थी। रैना ने कहा था, 'किसी को उनके रिटायरमेंट की भनक नहीं थी। वो मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास एक बड़ी जर्सी है, तुम इसे रख लो। वो नाश्ता कर रहे थे और किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे। मुझे लगा कि आज शाम को कुछ बड़ा होने वाला है।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…