नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सर्वश्रेष्ठ समय अब बीत गया है। इसलिए उन्हें अब नई प्रतिभाओं के लिए राह बनानी चाहिये। 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे बिन्नी ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपना सुनहरा दौर पार कर चुके हैं, और अब मैदान पर उनका पहले जैसा प्रभाव नहीं रहा है। बिन्नी ने कहा, 'पिछले कुछ सीजन से उन्हें देखकर लगता है कि उनका सर्वश्रेष्ठ समय अब बीत गया है। मुझे लगता है कि अपनी समझ और ताकत के दम पर वह जो हारा हुआ मैच जिता देते थे वह समय अब बीत गया है। और साथ ही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की उनकी खूबी भी अब पहले जैसी नहीं रही।'
बिन्नी ने धोनी की फिटनेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'उनकी फिटनेस भी अब पहले जैसी नहीं रही और कई युवा खिलाड़ी भी इस सिस्टम में आगे आ रहे हैं।' बिनी से राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम करने को लेकर उनके अनुभव के बारे में भी पूछा गया। धोनी उस समय टीम के कप्तान थे। उसपर इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि धोनी के साथ काम करना आसान था क्योंकि वह पद पर बैठे व्यक्ति का सम्मान करते थे। धोनी पूर्व क्रिकेटरों का बहुत सम्मान करते थे। इस चीज की मैं भी कद्र करता हूं। वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और क्रिकेटर्स के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…