धोनी लाजवाब क्रिकेटर, वह बहुत बड़े और अच्छे कप्तान : वकार यूनिस
Updated on
07-07-2020 08:13 PM
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का मंगलवार को 39वां जन्मदिन मनाया गया। उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं। धोनी के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि न सिर्फ उनकी टीम बल्कि विपक्षी भी उनके कायल हैं। वे भी उनका और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच वकार यूनिस भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दुनिया के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में शुमार रहे वकार ने एक चैट शो के दौरान अपने फैंस से बातचीत में इतने वर्षों में धोनी की उपलब्धियों की खुलकर तारीफ की। वकार ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी लाजवाब क्रिकेटर हैं। जिस तरह से उन्होंने टीम की कप्तानी की है उसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता। वह बहुत बड़े और अच्छे कप्तान हैं जो चीजों को अच्छी तरह समझते हैं।'
वकार ने आगे कहा, 'वह बहुत अच्छे इनसान हैं और एक छोटे से गांव से आकर जो ऊंचाइयां उन्होंने हासिल की हैं और ऊपर से इतने बड़े देश की टीम की कप्तानी उन्होंने की है इसकी तारीफ तो बनती है।' धोनी इकलौते अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रोफी जीती हैं। उन्होंने भारत को 2007 में पहले वर्ल्ड टी20 का खिताब दिलावाया। इसके बाद साल 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी वर्ल्ड कप जीता और फिर 2013 में भारत ने इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी जीती। वकार ने कहा कि धोनी ने सौरभ गांगुली द्वारा कप्तान के रूप में शुरू किया गए अच्छे काम को आगे बढ़ाया और टीम के लिए बहुत अच्छे नतीजे हासिल किए। वकार ने कहा, 'सौरभ गांगुली वह इनसान थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में सुधार की शुरुआत की और महेंद्र सिंह धोनी ने उस सफर को आगे बढ़ाया। वह वर्ल्ड कप चैंपियन हैं और उन्होंने एक नहीं दो वर्ल्ड कप जीते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है, अपने लिए, अपने देश के लिए और अपने परिवार के लिए।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…