Select Date:

आईपीएल के लिए अलग तरह की तैयारी में धोनी

Updated on 04-06-2020 11:10 PM
-सुरेश रैना ने एक शो के दौरान किया खुलासा
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप के बाद से अटकलों का बाजार गर्म है कि धोनी अब इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि कुछ जानकारों की राय थी कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी कमर कस रहे हैं और आईपीएल इसका सही जवाब भी दे देता। लेकिन यह हो न सका। हालांकि धोनी के करीबी सूत्रों से बात करें तो यह कभी नहीं लगता है कि माही इतनी शांति से अपना बल्ला और कीपिंग ग्लब्स टांगने जा रहे हैं। आईपीएल में उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक बार फिर धोनी की तैयारियों पर जो खुलासा किया है, उसे जानकर आप बिल्कुल यह नहीं मान सकते धोनी संन्यास लेने का मन बना रहे हैं। हाल ही में रैना एक शो में आए तो उन्होंने धोनी की तैयारियों पर यह खुलासा किया। 
रैना ने कहा, 'इस बार आईपीएल के लिए धोनी बिल्कुल अलग तरह की तैयारियां कर रहे थे। धोनी जब प्रैक्टिस के लिए चेन्नै पहुंचे तो वहां उनके साथ रायुडू, मैं और मुरली विजय भी थे, जो एक ग्रुप में 2 से 4 घंटे बैटिंग कर रहे थे।' रैना ने कहा, 'लेकिन इस बार वह बैटिंग से बिल्कुल थक नहीं रहे थे। वह रोजाना सुबह अपना जिम सेशन करते थे, इसके बाद शाम में करीब तीन घंटे बैटिंग। जब आप एक पूरा दिन जिम, बैटिंग के लिए नेट्स और फील्डिंग प्रैक्टिस में बिताते हो तो अगले दिन शरीर में कुछ खिंचाव महसूस होता है।' इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने बताया, 'हम अब उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं, जहां हमारा शरीर कुछ धीमा हो गया है और इसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं। ऐसे में 5 घंटे की कुल प्रैक्टिस आपको 4 घंटे के मैच के लिए पूरी तरह तैयार करती है।' 33 वर्षीय रैना ने कहा, 'मैं उनके साथ टीम इंडिया और आईपीएल दोनों स्तर पर खूब खेला हूं। लेकिन इस बार जैसी तैयारी वह कर रहे थे ऐसी पहले कभी मैंने नहीं देखी। एक बार जब आईपीएल होता तो लोग देखते इस बार धोनी किस अलग अंदाज में दिखाई देते।' 
वैसे अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो अक्टूबर-नवबंर में बीसीसीआई इस खाली विंडो का इस्तेमाल आईपीएल के आयोजन के लिए कर सकता है। मालूम हो कि अगर इस साल कोविड- 19 वायरस का कोहराम न मचाया होता तो भारतीय क्रिकेट फैन्स को अब तक सबसे बड़े सवाल का जवाब मिल चुका होता। भारतीय क्रिकेट फैन्स की निगाहें बीते एक साल से अपने हीरो एमएस धोनी को क्रिकेट मैदान पर ढूंढ रही हैं। धोनी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से अब तक क्रिकेट मैदान पर दिखाई नहीं दिए। 29 मार्च से वह आईपीएल में अपनी टीम चैन्नै सुपर किंग्स के खेलते दिखाई देते लेकिन इस घातक वायरस के प्रकोप ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.