डीजीपी ने अफसरों को भेजी चिट्टी - कोरोना का संक्रमण फैला तो नपेंगे एसपी
Updated on
25-06-2020 09:15 PM
भोपाल। अब जिस जिले में कोरोना का संक्रमण फैलेगा, उसके लिए एसपी को जिम्मेदार माना जाएगा। इस संदर्भ में डीजीपी विवेक जौहरी ने सभी जिलों के एसपी और दूसरे अफसरों को चिट्टी भेजी है कि वो कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन कराएं। डीजीपी के पत्र के बाद पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिस अफसरों के बीच हड़कंप मच गया है। अब सभी आईपीएस अफसर गाइडलाइन को मैदानी स्तर पर सख्ती से पालन कराने पर ध्यान दे रहे हैं।
डीजीपी ने पत्र में लिखा है कि जिसने भी लापरवाही बरती उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और इस सबके लिए उस जिले का एसपी जवाबदेह होगा। डीजीपी की हिदायत का असर दिखने लगा है। अफसर एक्शन में आ गए हैं।
नपेंगे पुलिस अधीक्षक
प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी विवेक जौहरी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों, सेनानियों, विशेष सशस्त्र बल और रेल पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा। इसमें कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विभाग की गाइड लाइन और निर्देश का पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधीक्षक की रहेगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक जवाबदेह होंगे। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मियों के लिए गाइडलाइन
डीजीपी ने बताया कि पुलिस स्टाफ को ड्यूटी के दौरान कोरोना से बचाव के उपाय करना चाहिए। उन्हें प्रिवेंटिव मेडिसिन लेना चाहिए। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग, कार्यस्थल और वाहनों का सेनेटाइजेशन, साफ वर्दी, कंटेनमेंट एरिया,कोविड अस्पताल में बिना पीपीई किट के ड्यूटी नहीं करना और मैस में बर्तन खाद्य सामग्री को सही ढ़ंग से सेनेटाइज करना चाहिए। इन्हीं बातों का पालन करने के लिए समय-समय पर गाइडलाइन जारी की गई हैं।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…