सना । यमन में तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से तबाही मची है, जिससे कई लोगों की जान जाने के साथ ही हजारों घर क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। सुरक्षा अधिकारियों एवं सहायता समूह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। यमन पहले से लड़ाई, भुखमरी एवं कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है ऐसे में जबरदस्त बारिश ने इन मानवीय आपदाओं को और बढ़ा दिया है। यमन में रेड क्रॉस मिशन में अंतरराष्ट्रीय कमेटी के प्रमुख आबदी इस्माइल ने कहा कि कोरोना वायरस संघर्ष एवं तेज बारिश के कारण इस साल पूरे देश में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। आईसीआरसी की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी यमन में शिविरों में रह रहे 33 हजार विस्थापितों के टेंट और उनका सामान बाढ़ के कारण बह गया या तबाह हो गया। इससे पूरे देश में कई लोगों की जान भी गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि देश के हज्जा एवं होदिदा प्रांत में पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 187 घर तबाह हो गए हैं। तेज बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से सड़कें टूट गई हैं, दर्जनों कारें बह गई और बेघर हुए सैकड़ों परिवार बिना खाना-पानी के वहां फंसे हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…