Select Date:

प्रदर्शन की तैयारी: धान खरीदी में अव्यवस्था, 13 और 22 को भाजपा करेगी बड़ा आंदोलन

Updated on 08-01-2021 11:59 PM

बिलासपुर धान खरीदी में अव्यवस्था, बारदाने की कमी और रकबा काटने के विरोध में भाजपा 13 और 22 जनवरी को किसानों के साथ मिल कर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। जिले के 6 विधानसभा सीटों पर 13 जनवरी और जिला मुख्यालय बिलासपुर में 22 जनवरी को धरना प्रदर्शन होगा, जिसकी तैयारियों के लिए  भाजपा कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू की उपस्थिति में जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों की बैठक हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। राज्य में कांग्रेस सरकार का जन्म ही झूठ से हुआ है। जिस किसानों की वजह से कांग्रेस सत्ता में आई, वही सबसे ज्यादा परेशान है। केन्द्र सरकार एफसीआई के लिए धान खरीदी करती है और राज्य सरकार उसकी इकाई होती है। केन्द्र ने 9 हजार करोड़ रूपए दिए हैं। राज्य सरकार ने जान-बूझकर कम धान खरीदने के लिए देर से बारदाने का ऑर्डर दिया। अब केन्द्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। किसान 25-30 रूपए में बोरा खरीद कर ले जा रहे हैं उसके बदले सिर्फ 14 रूपए दिए जा रहे हैं यहीं नहीं 40 किलों के एक बोरे में डेढ़ से दो किलों अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। नतीजा किसानों को एक एकड़ में 1400 रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कुमावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की धान खरीदी की विफलताओं के खिलाफ बिलासपुर जिले में 13 जनवरी 2021 को बिलासपुर जिले की विधानसभा बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, बेलतरा, तखतपुर, कोटा में भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू आज 8 जनवरी को भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बैठक हुए शामिल

बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, कांशी साहू, हर्षिता पाण्डेय सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित  थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.