Select Date:

बजट सत्र, बिलासपुर में ग्रीनरी-ऑक्सीजन बढ़ाने की उठी मांग

Updated on 25-02-2026 11:57 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में बिलासपुर की ग्रीनरी का मामला उठाया गया। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासपुर में ग्रीनरी और ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए मुक्तिधाम, अप्रोच रोड और नए गार्डन बनाने की मांग रखी।

वित्तमंत्री अरूण साव ने जवाब दिया कि बिलासपुर पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 100 शहरों में शामिल था। इस दौरान कई अधूरे कार्यों के तहत आठ अलग-अलग स्थानों पर उद्यानों में विशेष पौधे और हेजिंग लगाए गए हैं। बिलासपुर में ऑक्सीजन बढ़ाने से जुड़े काम विभिन्न योजनाओं और मदों के माध्यम से चल रहे हैं।

आगे क्या होगा सदन में?

प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव के लोक निर्माण विभाग से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी। उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के विभाग से संबंधित प्रश्न भी सूची में शामिल हैं।

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह शहर में ग्रीनरी और ऑक्सीजोन के विकास का मुद्दा उठाएंगे। वहीं बालोद विधायक संगीता सिन्हा जल जीवन मिशन से जुड़े प्रश्नों के जरिए अपने क्षेत्र की स्थिति और योजनाओं के क्रियान्वयन पर सरकार से जवाब मांगेंगी।

आज का प्रश्नकाल अलग-अलग विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा, जिनमें रोजगार, बुनियादी ढांचा, पेयजल और शहरी पर्यावरण जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिजली से जुड़े संशोधन नियमों की अधिसूचनाएं पेश करेंगे।

उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। परिवहन मंत्री केदार कश्यप मोटरयान कराधान से संबंधित अधिसूचना और सहकारी संस्थाओं के अंकेक्षण प्रतिवेदन पेश करेंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आयुष और स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अनुसूचित जाति आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन पेश करेंगे।

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अनियमितता के मुद्दे उठाए जाएंगे

इसके अलावा पिछले सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तरों का संकलन भी सदन में रखा जाएगा। राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अनियमितता जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। कुछ विधायकों को सत्र के दौरान अनुपस्थित रहने की अनुमति देने का प्रस्ताव भी लिया जाएगा।

विधायकों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी स्कूलों के उन्नयन, स्वास्थ्य केंद्र, पुल और सड़क निर्माण जैसी मांगों को लेकर याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। अंत में राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत प्रस्ताव पर चर्चा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.