रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज झूठे मामले को निरस्त करने की मांग
Updated on
17-07-2020 08:53 PM
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने आई जी के साथ मुलाकात की। आईजी दीपांशु काबरा के साथ मुलाकात करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरुण साव और प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी के साथ विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह ,जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, हर्षिता पांडे ,काशीराम साहू ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के कारण रतनपुर नगर पालिका के वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें फंसाया जा रहा है। लिहाजा इन मामलों को तत्काल खत्म किया जाए। कोविड-19 के प्रकोप के दौरान जरूरतमंद गरीब जनता को मुफ्त अनाज वितरण के लिए रतनपुर नगर पालिका कार्यालय में विधिवत आवक जावक रजिस्टर में दर्ज करते हुए चावल का भंडारण किया गया था , लेकिन कुछ विरोधियों की साजिश और रतनपुर पुलिस के अति उत्साह में लोक हितकारी कार्य को आपराधिक कृत्य बनाने की कोशिश के तहत औचित्य हीन सबूतों के आधार पर घनश्याम रात्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है ।
भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा बताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कानूनी शिकंजे में फंसा कर उनका अपमान किया जा रहा है। इसे रतनपुर की जनता का अपमान बताते हुए रतनपुर थाना में दर्ज मामले को तुरंत निरस्त करने की मांग की गई है । रतनपुर नगर पालिका के विरोधी पार्षदों द्वारा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के खिलाफ इस मामले को तूल दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने भी अपराध पंजीबद्ध किया है । हालांकि घनश्याम रात्रे शुरू से कहते रहे हैं कि उन्होंने अपने कार्यालय के साथ सटे कमरे में अनाज का भंडारण लॉकडाउन के दौरान रतनपुर के जरूरतमंदों को वितरण के लिए किया था अगर उन्हें कोई हेर फेर ही करना होता तो वे चावल का भंडारण गुप्त स्थान पर निजी भवन में करते । जाहिर है इस मामले में खुलकर राजनीति हो रही है । लेकिन यह पहला मामला है जब बिलासपुर के बड़े भाजपा नेता किसी ग्रामीण नेता के पक्ष में इस तरह खुलकर मैदान में आए हो। लिहाजा इसके क्या दूरगामी परिणाम निकल कर आएंगे, इस पर सबकी निगाह टिकी हुई है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…