Select Date:

तबलीगी जमात से जुड़े 83 विदेशी नागरिकों में आरोप पत्र दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस

Updated on 26-05-2020 10:00 PM

नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस साकेत कोर्ट में 83 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 आरोप पत्र दाखिल करेगा। मामला इन विदेशी नागरिकों के तबलीगी जमात से जुड़े होने का है। बता दें कि भारत में जब कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई तो निजामुद्दीन मरकज सुर्खियों में आ गया। यहां एकसाथ कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इतना ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीगी जमात से जुड़े हजारों लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
इधर, कोरोना को लेकर बरती गई बड़ी लापरवाही के आरोप में तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ दर्ज मामले की जांच में क्राइम ब्रांच एक कदम और आगे बढ़ी है। क्राइम ब्रांच ने मरकज प्रबंधन से जुड़े और साद के करीबी पांच नामजद आरोपियों के पासपोर्ट सहित कुछ अन्य दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। पांचों आरोपी मौलाना साद के करीबी नेटवर्क में होने के कारण मरकज की महत्वपूर्ण यूनिट की कमान संभालते थे। जांच टीम की इस कार्रवाई के बाद अब इनमें से कोई भी आरोपी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया पूरी हुए बगैर देश से बाहर नहीं जा पाएगा। बताया जाता है कि इन्हीं आरोपियों की जानकारी में मौलाना साद मरकज से जुड़े सभी बड़े फैसले लेते थे। टीम मौलाना साद के घर और फार्म हाउस पर भी छापे मार चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.