नई दिल्ली। अस्पतालों पर कोविड-19 मरीजों का भार कम करने एवं संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में 204 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए हैं। इनमें दिल्ली को 54 कोच मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि 160 बेड की कुल क्षमता वाले 10 कोच के पहले बैच को 31 मई को दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन पर तैनात किया था। अब अन्य 44 कोच को तैनात किए जाएंगे। आने वाले दिनों में राजधानी में इनकी संख्या 500 तक हो जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा था कि केंद्र कोविड-19 रोगियों के लिए अस्पताल के बेड की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली को 500 रेलवे कोच भी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, डिब्बों का उपयोग बहुत हल्के मामलों के लिए किया जा सकता है।
- यूपी में 70 और तेलंगाना में 60 कोच तैनात
उत्तर प्रदेश में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, भदोही, फैजाबाद, सहारनपुर, मिर्जापुर और झांसी आदि स्टेशन पर 70 कोच तैनात किए गए हैं। वहीं, तेलंगाना के सिकंदराबाद, काचगुड़ा और आदिलाबाद में कुल 60 कोच जबकि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 20 कोच तैनात किए गए हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश ने 24 स्थानों के लिए 240 कोचों की मांग की है। बता दें कि रेलवे ने दो माह पूर्व 5,000 से अधिक गैर वातानुकूलित डिब्बों को कोविड केंद्रों में बदला था।
- ये सु़विधाएं उपलब्ध
रेल मंत्रालय के अनुसार, ये कोच आइसोलेशन वार्ड मच्छरदानी, लैपटॉप और फोन के लिए चार्जिंग पॉइंट से लैस होंगे। शौचालय को बाथरूम में बदल दिया गया है। डिब्बों में आवश्यक चिकित्सा उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, कंबल, चिकित्सा आपूर्ति, अलगाव में रखे गए व्यक्तियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…