वैश्विक बाजार में सपाट कारोबार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार की नई दरें आ गई
Updated on
30-06-2020 02:54 AM
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी और वैश्विक बाजार में सपाट कारोबार के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार की नई दरें आ गई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी में सपाट कारोबार देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में ज्यादा कुछ हलचल नहीं देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड का नया भाव 26 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 49,245 रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके पहले शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद सोने का भाव 49,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, सोमवार को चांदी का कारोबार सपाट रहा। चांदी का भाव 49,461 रुपये प्रति किलोग्राम ही रहा। इसके पहले शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद चांदी का भाव 49,465 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की बात करें,तब सोमवार को यहां भी सपाट कारोबार देखने को मिला। यहां गोल्ड का नया भाव 1,769.67 डॉलर प्रति आउंस रहा। वहीं, चांदी का भाव भी 17.81 डॉलर प्रति आउंस रहा।
जानकार का कहना कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसका असर दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला है। वहीं, दूसरी ओर सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 7 पैस की मजबूती देखने को मिली, जिसके बाद यह 75.58 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस हफ्ते सोने की कीमतें 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती हैं। वहीं, दिवाली तक सोने की कीमतें 80 हजार तक पहुंचने की भी संभावना जता रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार सोने की कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कोरोना महामारी, भारत-चीन विवाद और अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा 2022 तक ब्याज दरें न बढ़ाने का फैसला है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…