दिल्ली एयरपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बनाया ऑनलाइन पोर्टल
Updated on
09-08-2020 12:18 AM
नई दिल्ली । दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड डायल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। यह पोर्टल देश में आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से स्व-घोषणापत्र भरने और पात्र यात्रियों को जरूरी प्रशासनिक आइसोलेशन से छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देगा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंध संभालने वाली कंपनी डायल ने कहा कि यह मंच यात्रियों की यात्रा को संपर्करहित बनाएगा। उन्हें भारत में आने पर स्व-घोषणापत्र या आइसोलेशन से छूट का आवेदन करने के लिए कागजी दस्तावेज के रूप में फॉर्म नहीं भरना होगा। डायल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार से पांच श्रेणियों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सात दिन के अनिवार्य संस्थागत आइसोलेशन से छूट मिलेगी। इसमें गर्भवती महिलाएं, जिनके परिवार में किसी की मौत हुई है, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे अभिभावकों, यात्रा से 96 घंटे पहले कोविड-19 जांच की नकारात्मक रिपोर्ट वाले यात्री शामिल हैं। आइसोलेशन से छूट वाले यात्रियों को 14 दिन अपने घर पर आइसोलेशन में रहना होगा, बाकी अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपने खर्च पर सात दिन के अनिवार्य संस्थागत आइसोलेशन और उसके बाद सात दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। डायल ने कहा कि छूट के लिए यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से कम से कम 72 घंटे पहले आवेदन करना होगा। साथ में अपने पासपोर्ट की एक प्रति भी देनी होगी। हालांकि, स्वघोषणा करने के लिए यात्रियों के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…