देश में कोरोना वायरस के बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं। इस सूची में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। वह इन दिनों स्क्रिप्ट्स के ऑनलाइन नरेशन में अपना वक्त बिता रहीं है। दीपिका एक कलाकार होने के नाते, इस समय का सदुपयोग कर रही हैं और ऐसे समय में फिल्म निर्माताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रही हैं। दीपिका के लिए यह ऑनलाइन नरेशन बातचीत का नया डिजिटल तरीका है। वह अपने उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं जो पहले से ही घोषित हो चुके हैं। अपने अगले प्रोजेक्ट को पूरा करने और दुनिया भर में अपने फैंस के लिए अधिक यादगार किरदार बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई स्क्रिप्ट भी सुन रही हैं। दीपिका वर्तमान में शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं।इसमें अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे को भी कास्ट किया गया है। अब तक दीपिका ने हमें कई शानदार फिल्में और किरदार दिए हैं। इनमें पीकू, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी, कॉकटेल, छपाक आदि उनके करियर की कुछ चुनिंदा फिल्में हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…