जबलपुर। शहर के रामपुर ओर बेलबाग क्षेत्र में गत दिवस दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है। गोरखपुर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव रामपुर क्षेत्र में रात 11 बजे के लगभग मेडिकल कर्मी को रोककर बाईक सवार युवकों ने रुपयों की मांग की, रुपया न देने पर चाकुओं से हमला कर दिया, हमले में रतिलाल रैदास के शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां पर रतिलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी तरह बेलबाग क्षेत्र में शिवम बेन पर पुरोहित आत्मा ने तलवार से हमला कर दिया, हमले में शिवम के सिर में गंभीर चोटें आई है।
बरगी हिल्स कालोनी तिलवारा निवासी रतिलाल रैदास उम्र 31 वर्ष मेडिकल अस्पताल में कार्यरत है, बीती रात 11 बजे के लगभग काम से अपने घर जाने के लिए निकला, जब वह नयागांव रामपुर से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान मोटर साइकल से दो बदमाश आए, जिन्होने रतिलाल को रोककर रुपयों की मांग की, रतिलाल ने रुपए देने से मना किया तो दोनों ने चाकू निकालकर रतिलाल पर हमला कर दिया, हमले में रतिलाल के पेट व जांघ में गंभीर चोटें आई।
इसी तरह बेलबाग क्षेत्र में रहने वाला शिवम बेन उम्र 22 वर्ष गंजीपुरा स्थित एक दुकान में काम करता है, दो दिन पहले उसका मुकुल समन व उसके दोस्त पुरोहित आत्मा से झगड़ा हुआ था, इस बात का बदला लेने के लिए पुरोहित घूमता रहा, बीती रात एक बजे के लगभग शिवम घर पहुंचा, इस दौरान पुरोहित आत्मा, मुकुल आ गए, पुरोहित ने शिवम ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में शिवम के सिर में चोटें आई. हमला होते देख परिजनों सहित आसपास के लोग आ गए, जिन्होने पुलिस को सूचना देते हुए घायल शिवम को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर शिवम बेन की हालत गंभीर बनी हुई है।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…