Select Date:

डि कॉक और गिडी को मिलेंगे दक्षिण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पुरस्कार

Updated on 01-06-2020 08:46 PM
जोहानिसबर्ग । दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान क्विंटन डि कॉक और तेज गेंदबाज लुंगी गिडी को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने साल 2019-20 के पुरुष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामांकित किया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा, ‘पुरस्कार समारोह चार जुलाई 2020 को ऑनलाइन होगा।’ डिकॉक और गिडी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय और टी20 क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।’वहीं डिकॉक को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का भी नामांकन मिला है। 27 वर्षीय डि कॉक ने अब तक करियर में 47 टेस्ट, 121 एकदिवसीय और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके नाम टेस्ट में 2934, एकदिवसीय में 5135 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1226 रन हैं। वहीं, 24 वर्षीय पेसर गिडी ने अब तक 5 टेस्ट में 15 विकेट, 26 एकदिवसीय मैचों में 53 विकेट और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट लिए हैं। वहीं महिला वर्ग से ऑलराउंडर मरिजाने काप और लौरा वोल्वार्ट को चार नामांकन मिले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
Advt.