Select Date:

चक्रवाती तूफान अम्फान मचा सकता है भारी तबाही

Updated on 22-05-2020 06:30 PM

बंगाल में 1.6 करोड़ बच्चों पर खतरा
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ भारत में भारी तबाही मचा सकता है। यूनिसेफ ने आशंका जताई है कि भारत और बांग्लादेश के करीब 1.9 करोड़ बच्चों को ‘अम्फान’ नुकसान पहुंचा सकता है। यूनिसेफ ने कहा, तूफान के बाद दोनों देशों के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। यूनिसेफ के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अकेले 1.6 करोड़ बच्चे तूफान से तबाही की चपेट में आ सकते हैं। उसका कहना है कि तूफान ने भारी तबाही मचाई है और इसका असर लाखों बच्चों पर पड़ेगा। दक्षिण एशिया में यूनिसेफ की क्षेत्रीय निदेशक जीन गॉफ ने कहा, हमारी एक चिंता यह भी है कि कोविड-19 महामारी के बीच दोनों देशों में तूफान से मानवीय नुकसान अधिक हो सकता है। तूफान से बचाव के लिए जिन लोगों को विशेष कैंपों में रखा गया है उनके कोरोना की चपेट में आने का खतरा है। उन्होंने कहा, हम हालातों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। तूफान ग्रस्त इलाकों में रहने वाले परिवारों और उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यूनिसेफ भारत और बांग्लादेश की सरकारों के साथ मिलकर इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार काम कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.