आंध्र प्रदेश के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विशाखापत्तनम में ऑरेंज अलर्ट है। श्रीकाकुलम, विजयनगरम और अनकापल्ली में तेज हवाओं और हल्की बारिश की आशंका है।
ओडिशा के पुरी में भारी बारिश से जलभराव हुआ है। खुर्दा में भी बारिश हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर नावों का संचालन तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है और स्कूल भी बंद हैं।
मौसम विभाग ने तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान-निकोबार में मंगलवार तक स्कूल बंद रहेंगे। चक्रवात के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।