-भारत से भी आनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे कुछ अपराधी
-डब्ल्युएचओ के नाम से ई-मेल तैयार कर फंसा रहा है लोगों को
नई दिल्ली। कोरोना संकट के दौरान अधिकतर लोगों के घरों में रहने के कारण जहां सामान्य चोरों की दाल नहीं गल रही है वहीं इस दौर में हाईटेक चोर यानी साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। साइबर अपराधी कोरोना की वजह विश्व भर में फैली हुई चिंता का फायदा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उठा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ ही बहुत सारे देशों को धन की आवश्यकता है, जिसका फायदा उठाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोगों को सीधे ई-मेल भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसा रहे हैं। इन अपराधियों में कुछ तो भारत से आपरेट कर रहे हैं। ये हैकर्स डब्ल्युएचओ के नाम से ई-मेल तैयार करके उन्हें अमेरिका, कैनेडा, भारत, बहरीन, सायप्रस और इंग्लैंड की वित्तीय संस्थाओं और स्वास्थ्य संस्थाओं को फंसाने के लिए ई-मेल भेजते हैं।
अमेरिका में साल 2018 मे अमेरिकी नागरिकों ने 427.71 अरब डॉलर समाजसेवा के लिए दान किये थे। ऑनलाइन चोर उनकी दान देने की इसी भावना का लाभ उठाने की फिराक में हैं। इसलिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेरिकी फेडरल और रिजर्व बैंक ने भी लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है। एक खबर के मुताबिक नॉटर्न संस्था ने लोगों से पैसे देने के पहले मदद मांगने वाली संस्था उसे देश या राज्य में पंजीकृत है या नहीं इसकी पड़ताल करने की सलाह दी है। गूगल ने अपने यूजर्स को सावधान करते हुए 1755 वार्निंग भेजे हैं।
लोगों को भेजे जाते हैं फिशिंग मेल:
माइक्रोसॉफ्ट ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि कोविड-19 शब्द का उपयोग करके लोगों को फिशिंग मेल भेजे जाते हैं। इस मेल में नेट्सपोर्ट मैनेजर नामक सिस्टम को डाउनलोड करने को कहा जाता है, जिसके डाउनलोड होते ही आपके कंप्यूटर चोरों को एक्सेस हो जाते हैं और ऑनलाइन चोर इस दौरान आपकी जारी जानकारी चुरा लेते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में इस प्रकार की चोरी का खतरा बहुत ज्यादा है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…