Select Date:

सौरव गांगुली का समर्थन करने वाले ग्रीम स्मिथ के बयान से सीएसए असहमत

Updated on 23-05-2020 05:51 PM

जोहानिसबर्ग। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का आईसीसी के शीर्ष पद के लिए समर्थन करने वाले ग्रीम स्मिथ के बयान से सीएसए ने असहमती जताई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का समर्थन करने वाले अपने क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ के बयान से अलग रुख अपनाया है। उसने कहा कि किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने से पहले ‘प्रोटोकॉल’ का पालन किया जाएगा। सीएसए के क्रिकेट निदेशक और पूर्व कप्तान स्मिथ ने आईसीसी के शीर्ष पद के लिए गुरुवार को गांगुली का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था मौजूदा परिस्थितियों में गांगुली की तरह का व्यक्ति आईसीसी के नेतृत्व के लिए आदर्श होगा। इसके एक दिन बाद ही हालांकि सीएसए ने स्मिथ के बयान से अलग रुख अपनाया।
सीएसए के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘किस उम्मीदवार का समर्थन करना है, यह तय करने से पहले हमें आईसीसी और अपने स्वयं के ‘प्रोटोकॉल’ का सम्मान करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, अभी तक कोई उम्मीदवार नामित नहीं किया गया है और उम्मीदवारी तय होने के बाद सीएसए बोर्ड अपने प्रोटोकॉल के मुताबिक निर्णय लेगा। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष को अपने मतदान का प्रयोग करने का अधिकार देगा।’
स्मिथ ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा था, ‘हमारे लिए सौरव गांगुली जैसे क्रिकेटर को आईसीसी के अध्यक्ष पद की भूमिका में देखना शानदार होगा।’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खेल के लिए भी अच्छा होगा, यह आधुनिक खेल के लिए भी अच्छा होगा। वह इसे समझते हैं, वह उच्च स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं, उनका सम्मान किया जाता है और उनकी नेतृत्व क्षमता इसके लिए अहम होगी।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की गूंज के साथ ही कैमरों की नजरें वीआईपी स्टैंड में बैठी काव्या मारन पर टिक गईं। जैसे ही हैदराबाद की…
 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
Advt.