भोपाल । प्रेम संबंधों के कारण सीआरपीएफ के जवान ने 32वीं बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया। मृतक की पत्नी ने सीआरपीएफ के जवान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। यह मामला देवास रोड स्थित 32वीं बटालियन का है।गुरुवार रात हत्या से पहले आरोपित जवान घर की एक अलमारी में छह घंटे तक छुपा रहा। सुबह चार बजे प्रधान आरक्षक की पत्नी का इशारा मिलते ही वह अलमारी से बाहर आया। इसके बाद दोनों ने मिलकर प्रधान आरक्षक का मुंह तकिये से दबा दिया, फिर गले पर वार किए। इससे प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। बाद में शव छत पर रख दिया। शंका होने पर पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह देवास रोड स्थित 32वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल 32 वर्षीय बलवीरसिंह का शव घर की छत पर पड़ा मिला था। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतक की गले की हड्डी टूटी हुई है। गले में खून का थक्का भी जमा हुआ था। मामला हत्या का होने से जांच शुरू की गई। पत्नी से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस ने इसी आधार पर पत्नी रेखाबाई को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने कबूला कि उसने अपने पति की हत्या अपने प्रेमी व सीआरपीएफ जवान रवि कुमार निवासी पनिका शहडोल के साथ मिलकर की है। रवि फिलहाल जगदलपुर में तैनात है। दोनों ने मिलकर हेड कांस्टेबल का मुंह तकिये से दबाकर उसके गले पर हाथ से ही वार किए थे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए रवि ने रेखा को घर के अंदर ही बंद कर दरवाजा बाहर से लगा दिया था। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सीआरपीएफ जवान फरार है।आरोपित पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या की साजिश रचने के बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल का 40 लाख रुपये का बीमा भी करवाया था। राशि मिलने के बाद वे इसे आपस में बांटने वाले थे।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…