Select Date:

कमरछठ और हलषष्ठी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Updated on 09-08-2020 07:02 PM
भिलाई । छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार कमरछठ अथवा हलषष्ठी कल रविवार को मनाया जायेगा। इसके खरीददारी के लिए आज बाजारों मे ंभारी भीड़ उमड़ पड़ी क्योंकि एक तो कल ही कमरछठ है और रविवार को पूर्व लॉकडाउन के कारण कल बाजारे नही खुलेगी। अपने संतानों की लंबी उम्र के लिए माताएं निर्जला व्रत रख शिव पार्वती की पूजा करेंगी। इस पारम्परिक पर्व के एक दिन पहले आज भिलाई-दुर्ग के बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस अवसर पर सगरी बनाकर सामूहिक पूजा-अर्चना किए जाने को लेकर महिलाओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्योहारों में से एक कमरछठ कल रविवार को मनाया जाएगा। संतान की लंबी उम्र के लिए मनाये जाने वले इस पर्व में बिना हल चली चीजों का उपयोग किया जाता है। इसमें पसहर चांवल सहित छह किस्म की भाजियों का उपयोग प्रमुख है। जिसमें चरोटा भाजी,  कुम्हड़ा भाजी, चेंच भाजी, मुनगा भाजी, लाल भाजी, चौलाई भाजी शामिल है। इसके अलावा काशी के फूल, महुुआ के फूल व पत्ते, धान की लाई सहित भैंस के दूध और दही आदि भी कमरछठ के पूजन में इस्तेमाल की जाती है। आज भिलाई-दुर्ग सहित भिलाई-3, चरोदा, कुम्हारी जामुल आदि के बाजारों में पूजन सामग्री के अनेक अस्थायी पसरे लगे हुए थे। जहां लोगों ने खरीददारी की। कमरछठ में सार्वजनिक रुप से सगरी (छोटा सा तालाब) बनाकर महिलाएं सामूहिक रूप से शिव पार्वती की पूजा करती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते हालात बिल्कुल विपरीत है। इस स्थिति में सगरी बनाकर सामूहिक पूजन होने पर फिलहाल संदेह बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.