सरपंच के साथ मारपीट करने वाले दो वनपाल पर अपराध दर्ज
Updated on
29-07-2020 08:17 PM
बलरामपुर। त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम बसेरा में सोमवार की रात कार्यवाही करने गए वन विभाग के दो वनपाल ने गांव के सरपंच के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में दोनों वनपाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम बसेरा के सरपंच करसन सिंह ने बताया कि गांव में ही बेलवाती पारा में मेरे करीब 50 वर्ष से कब्जे की जमीन पर गांव के महेंद्र गुप्ता के ट्रैक्टर से शाम 4 बजे से जोताई का कार्य चल रहा था। इसके अलावा अजमल के खेत में भी जोताई चल रहा था। तभी देर रात 11 बजे सरपंच व महेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच वनपाल सुरेश यादव रामप्रताप सिंह वहां पहुंचे, उन्होंने वन भूमि पर जोताई करने का आरोप लगाते हुए सरपंच के साथ मारपीट की, इस दौरान डंडे से सिर पर भी वार कर दिया। इससे सरपंच बेहोश हो गया। इस घटना के बाद सरपंच के बेटे उसे घायल अवस्था में लेकर पहले थाने पहुंचे व शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सरपंच को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। वहीं सरपंच के पुत्र उपेंद्र एवं धर्मेंद्र ने कहा कि अगर हम लोग समय पर नहीं पहुंचते तो पिता की जान भी जा सकती थी। इस संबंध में त्रिकुंडा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि करसन सिंह ककी रिपोर्ट पर वनपाल सुरेश यादव एवं राम प्रताप सिंह के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 एवं 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। वहीं सीटी स्कैन के लिए सरपंच अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहां से रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं जोड़ी जाएंगी।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…