क्रिकेटर इरफान और यूसुफ पठान ने सलमान-आमिर की नकल का बनाया रोचक वीडियो
Updated on
31-05-2020 07:50 PM
नई दिल्ली । कोरोनाकाल में देश में लॉकडाउन लगा है इसके चलते सभी अपने घर में कैद हो गए हैं। लॉकडाउन के बीच भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। टिकटॉक बनाने से लेकर लाइव इंस्टाग्राम सेशन, सभी खिलाड़ी खुलकर प्रशंसक के सामने आ रहे हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर वह भी टिकटॉक पर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई और क्रिकेटर यूसुफ पठान के साथ दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। दोनों भाइयों ने 1994 में आई मशहूर फिल्म अंदाज अपना अपना के एक सीन पर वीडियो बनाया है। इस सीन में बॉलीवुड के दो बड़े खान सलमान खान और आमिर खान मौजूद थे। वीडियो में फिल्म के दृश्य की तरह दोनों की दोनों एक ही कप में चाय पीते हैं और एक साथ मिठाई खाते हैं। इरफान पठान जहां आमिर खान बने हैं, तो यूसुफ पठान सलमान खान बने हैं। आमिर बने इरफान चालाकी से युसूफ से बिल दिलवाते हैं। इरफान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह दोस्ती है यह कंजूसी'। इरफान पठान ऐसे ही मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं और अपने सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार पोस्ट भी करते हैं
पठान भाई इस लॉकडाउन के समय में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। जहां उन्होंने पहले मास्क दान किए वहीं इसके बाद लोगों को खाना भी खिलाया। इरफान गुजरात के मुख्यमंत्री और वडोदरा की डीएम से मिलकर लोगों को जागरुक करने का काम भी कर रहे हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर लाइव आते हुए साथी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में इरफान पठान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सुरेश रैना के साथ भी लाइव आ चुके हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…