क्रिकेटर शमी ने प्रवासी मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुओं का वितरण किया
Updated on
03-06-2020 09:37 PM
अमरोहा। पूरा देश कोरोना के खात्मे की लड़ाई में जुटा हुआ है। आम हो या खास, सभी लोग अपने-अपने तरीके से इस जंग में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के गजरौला में भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुएं वितरित कीं। शमी ने हाइवे पर गजरौला में प्रवासी श्रमिकों के लिए रसोई का भी शुभारंभ किया। सुबह दस बजे मोगा ढाबा के पास शुरू हुई रसोई से उन्होंने अपने भाई हसीब अहमद के साथ दिल्ली की तरफ से आ रहे प्रवासी श्रमिकों के वाहनों को रुकवा कर उन्हें फल, भोजन के पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध कराईं।
मोहम्मद शमी दूर-दराज से लगातार आ रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा में अपने वॉलिंटियर्स के साथ जुटे हैं। वह मंगलवार को गजरौला कस्बे में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों से घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा करते नजर आए। शमी ने इस दौरान प्रवासी मजदूरों को भोजन के पैकेट और पानी की बोतल का वितरण किया और उनको मास्क भी बांटे। शमी ने बताया कि कोरोना के संकट काल में और लॉकडाउन की वजह से उनकी यह सेवा लगातार जारी है। अपने घर लौट रहे प्रवासियों की सेवा कर उन्हें काफी खुशी मिलती है। क्योंकि मजदूरों को हम लोगों के छोटे से प्रयास की वजह से सुकून से भोजन मिल जाता है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…