पाकिस्तान की दरिंदगी पर भड़का क्रिकेटर, आधी रात काबुल के अस्पताल पर बरसाए बम, 400 लोगों की हत्या
Updated on
17-03-2026 01:35 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ड्रग रिहैबिलिटेशन पर एयर स्ट्राइक की। उनके इस हवाई हमले से अब तक 400 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 250 लोग घायल हैं। उनके इस हमले के बाद अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है और अपने लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने अपने अंदाज में पाकिस्तान को लताड़ा है। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा।
नवीन उल हक ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान और इजरायल के बीच अंतर ढूंढना मुश्किल बताया है। उन्होंने अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर लिखा है, इजरायल और पाकिस्तानी शासनकाल के बीच अंतर ढूंढना मुश्किल है। काबुल में जन्में नवीन उल हक अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज हैं, जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।
नवीन उल हक का करियर
26 साल के नवीन उल हक ने अफगानिस्तान के लिए 15 वनडे और 48 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में नवीन ने कुल 22 विकेट लिए हैं। बता दें कि 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद नवीन उल हक ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।इस तेज गेंदबाज ने टी20 में अफगानिस्तान के लिए 7.79 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 67 विकेट लिए हैं। नवीन 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी उस अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे, जो सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
नवीन उल हक का आईपीएल करियर
2023 के आईपीएल में नवीन उल हक ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 18 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। 2024 के सीजन के बाद नवीन को एलएसजी ने रिलीज कर दिया था। उसके बाद से अब तक उनको आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…