क्रिकेट वेस्टइंडीज ने की क्रिकेटर्स के वेतन में की 50 प्रतिशत की कटौती
Updated on
31-05-2020 07:50 PM
सेंट जोंस । कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के साथ ही क्रिकेट भी पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। मैच न होने के कारण ज्यादातर बोर्ड कंगाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में नुकसान को कम करने के लिए बोर्ड स्टाफ में कटौती कर रहे हैं, वहीं अब क्रिकेटर्स की सैलरी में भी कटौती होनी शुरू हो गई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने महामारी से पैदा हुई आर्थिक तंगी के कारण पूरी क्षेत्रीय क्रिकेट प्रणाली में फंड और वेतन देने में अस्थायी रूप से 50 प्रतिशत कटौती की घोषणा की। यह फैसला वित्तीय रणनीतिक सलाहकार समिति की सिफारिशों के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक बोर्ड की टेली कॉन्फ्रेंस बैठक के बाद लिया गया।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा कि इस समय दुनिया भर में कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है और काफी अनिश्चितता बनी हुई है कि नियमित रूप से क्रिकेट गतिविधियां कब शुरू होंगी। दुनियाभर में कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थानों की तरह क्रिकेट वेस्टइंडीज को भी आय में काफी नुकसान हो रहा है और हमारे परिचालन पर भी लंबे समय तक प्रभाव भी पड़ेगा। इसमें कहा गया कि क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक बोर्ड ने उस योजना पर सहमति जताई है, जिससे हम भविष्य को सुरक्षित करने की उम्मीद कर सकते हैं और कम से कम हमसे जुड़े सभी लोगों को नौकरी की सुरक्षा तो प्रदान कर ही सकते हैं।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष स्केरिट ने कहा कि यह महामारी वेस्टइंडीज के प्रत्येक व्यक्ति को नुकसान पहुंचा रही है और स्टाफ और खिलाड़ियों के वेतन में कटौती करने का फैसला काफी मुश्किल था।वेस्टइंडीज बोर्ड क्रिकेट को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कैरेबियाई टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…